शिवराज सिंह चौहान ने Ladli behan yojana के लिए फिर किया ऐलान, ट्वीट कर दी खुशखबरी लाड़ली बहनों को बनाएगे लखपति

Ladli behan yojana: जैसा कि आप सभी जानते हैं, शिवराज सिंह चौहान ने मार्च 2023 में लाड़ली बहना योजना की घोषणा की थी। अब यह योजना मध्य प्रदेश से आगे बढ़कर छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, और झारखंड जैसे राज्यों तक पहुंच गई है। लाड़ली बहना योजना के तहत इन राज्यों की महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है। इससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हुआ है, और उनके परिवारों की स्थिति में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिले हैं।

क्या है, नारी सशक्तिकरण मिशन

केंद्र और राज्य सरकारें लगातार नारी सशक्तिकरण पर जोर दे रही हैं, ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें, अपनी आवश्यकताओं को पूरा कर सकें और अपने बच्चों का भरण-पोषण खुद कर सकें। इस उद्देश्य से, सरकारें अपने-अपने स्तर पर महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान कर रही हैं। नारी सशक्तिकरण की दिशा में लाड़ली बहना योजना एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, जो महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने में सहायक सिद्ध हो रही है।

लाड़ली बहना योजना की शुरुआत सबसे पहले मध्य प्रदेश में की गई थी, लेकिन अब यह योजना मध्य प्रदेश से आगे बढ़कर छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, और झारखंड जैसे प्रमुख राज्यों में भी संचालित की जा रही है। महाराष्ट्र में इसे माझी लाडकी बहिन योजना, जबकि झारखंड में मैया सम्मान योजना के नाम से जाना जाता है। ये सभी योजनाएं मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना की तर्ज पर लागू की गई हैं और महिलाओं को आर्थिक सहायता और सशक्तिकरण प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

आपको बता दें कि लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश में बीजेपी सरकार के लिए एक गेम चेंजर योजना साबित हुई है। पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटें अपने नाम की थीं, जिसमें लाड़ली बहना योजना का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस योजना ने राज्य की महिलाओं के बीच बड़े पैमाने पर समर्थन जुटाने में मदद की। इसी सफलता को देखते हुए, अब अन्य राज्यों की सरकारें भी इस योजना को लागू करने की योजना बना रही हैं। छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, और झारखंड जैसे बड़े राज्य पहले ही अपनी महिलाओं को इस योजना का लाभ प्रदान करना शुरू कर चुके हैं।

शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहनों के लिए फिर ट्वीट

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर हैं। वे अपने क्षेत्र में आयोजित कई रक्षाबंधन सामूहिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। हालांकि, अपने क्षेत्र के दौरे में वे लाड़ली बहनों को भूल जाएंगे, ऐसा हो ही नहीं सकता। रक्षाबंधन के कार्यक्रम के दौरान, उन्होंने लाड़ली बहनों के लिए एक विशेष घोषणा भी की। इस घोषणा का प्लान उन्होंने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर भी साझा किया, जिससे उन्होंने लाड़ली बहनों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को फिर से दोहराया।

शिवराज सिंह चौहान का ट्वीट

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के निर्माण के लिए कृषि व किसान कल्याण मंत्रालय और ग्रामीण विकास मंत्रालय पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं और कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह मंत्रालय देश के किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रहा है, ताकि भारत के विकास में हर क्षेत्र का योगदान सुनिश्चित हो सके।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब लाड़ली बहनों की आय सालाना 1 लाख रूपए से ज्यादा करना है। यह काम स्व-सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को लखपति दीदी योजना में जोड़कर पूरा करेगें। उन्होंने कहा कि 25 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में महाराष्ट्र में लखपति दीदी कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि हमने 100 दिन में 11 लाख दीदियों को लखपति बनाने का जो लक्ष्य तय किया था जो कि 25 तारीख को पूरा होगा।

<!– wp:generateblocks/container {“uniqueId”:”be917b24″,”isDynamic”:true,”blockVersion”:4,”spacing”:{“marginTop”:”15px”,”marginBottom”:”15px”}} –>
<!– wp:generateblocks/container {“uniqueId”:”45496d38″,”backgroundColor”:”#fffdf8″,”isDynamic”:true,”blockVersion”:4,”useGlobalMaxWidth”:true,”spacing”:{“marginRight”:”auto”,”marginLeft”:”auto”},”borders”:{“borderTopWidth”:”1px”,”borderRightWidth”:”1px”,”borderBottomWidth”:”1px”,”borderLeftWidth”:”1px”,”borderTopStyle”:”dashed”,”borderRightStyle”:”dashed”,”borderBottomStyle”:”dashed”,”borderLeftStyle”:”dashed”,”borderTopLeftRadius”:”5px”,”borderTopRightRadius”:”5px”,”borderBottomLeftRadius”:”5px”,”borderBottomRightRadius”:”5px”,”borderRightLeftRadius”:”5px”,”borderLeftLeftRadius”:”5px”,”borderRightRightRadius”:”5px”,”borderLeftRightRadius”:”5px”,”borderTopColor”:”#2e2e2e”,”borderRightColor”:”#2e2e2e”,”borderBottomColor”:”#2e2e2e”,”borderLeftColor”:”#2e2e2e”}} –>
<!– wp:generateblocks/container {“uniqueId”:”0c0bf246″,”isDynamic”:true,”blockVersion”:4,”spacing”:{“paddingTop”:””,”marginTop”:”-14px”}} –>
<!– wp:generateblocks/headline {“uniqueId”:”5ee2fb7a”,”element”:”div”,”blockVersion”:3,”display”:”inline-flex”,”alignItems”:”center”,”typography”:{“fontSize”:”15px”,”fontWeight”:”600″},”spacing”:{“paddingLeft”:”5px”,”marginLeft”:”15px”,”marginRight”:”15px”,”marginTop”:””,”paddingRight”:”5px”,”paddingTop”:””,”paddingBottom”:””},”backgroundColor”:”var(\u002d\u002dbackground)”,”textColor”:”var(\u002d\u002dcolor-background)”} –>
<div class=”gb-headline gb-headline-5ee2fb7a gb-headline-text”>ये भी पढ़े
</div>
<!– /wp:generateblocks/headline –>
<!– /wp:generateblocks/container –>

<!– wp:generateblocks/query-loop {“uniqueId”:”9748f2fd”,”query”:{“post_type”:”post”,”per_page”:”1″,”include”:[]}} –>
<!– wp:generateblocks/grid



Leave a Comment